NationalSports

बावुमा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- “कुछ लोगों को हम पर संदेह था, ये ट्रॉफी उसका जवाब है”

लंदन | 15 जून 2025:
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने आलोचकों को कड़ा जवाब दिया है। ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई ICC ट्रॉफी जीती है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान बावुमा ने कहा कि यह ट्रॉफी उन सभी लोगों के लिए जवाब है जिन्होंने टीम पर शक किया था।

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बावुमा ने कहा, “हमने जो सफर तय किया, उस पर कई लोगों ने सवाल उठाए। कहा गया कि हमने सिर्फ कमजोर टीमों को हराया है। लेकिन ये ट्रॉफी उन सभी सवालों का जवाब है। हम एक टीम हैं और हमने अपने खेल से यह मुकाम हासिल किया है।”

बावुमा ने दो खिलाड़ियों को जीत का श्रेय भी दिया। उन्होंने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह ICC हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रबाडा ने आलोचनाओं के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक बार फिर साबित किया कि वह कितने बड़े मैच खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाज एडन मार्करम की भी तारीफ की और कहा कि उनके आंकड़े खुद उनकी प्रतिभा का प्रमाण हैं।

बावुमा ने साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास की उन निराशाजनक यादों को भी साझा किया जब टीम बार-बार ट्रॉफी के करीब पहुंचकर चूक जाती थी। उन्होंने कहा, “हम कई बार दरवाजे तक पहुंचे, कई बार दर्द और निराशा मिली, लेकिन अब चीजें बदल रही हैं। यह जीत बेहद खास है।”

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने जनवरी 2025 में कहा था कि दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल तक का सफर कमजोर टीमों को हराकर तय किया है। बावुमा की यह प्रतिक्रिया उसी आलोचना पर करारा जवाब है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  England ODI Series : Team India में कोहली व बुमराह की वापसी, यशस्वी बाहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link