National

पाकिस्तान ने 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रम्प को नामित किया, भारत-पाक संघर्ष रोकने में बताई भूमिका

नई दिल्ली, 21 जून 2025

पाकिस्तान सरकार ने औपचारिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। पाकिस्तान ने कहा कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए युद्ध के मद्देनजर “निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप और प्रमुख नेतृत्व” किया था और ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को टालने में मदद की थी।

यह फैसला पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर खान द्वारा व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के कुछ घंटों बाद आया। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स द्वाददा पर अपने नामांकन की घोषणा की। पाकिस्तान सरकार ने अनुरोध किया है कि ट्रंप को दो परमाणु संपन्न देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच तनाव कम करने में उनकी भूमिका के लिए 2026 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए।

कुछ दिन पहले ट्रंप ने इसी मुद्दे पर कहा था कि उन्होंने विश्व शांति के लिए जो किया है, उसके लिए उन्हें नोबेल नहीं मिलेगा। इस बीच, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप को नामित करने पर पाकिस्तान की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग इसे कूटनीतिक चाल मानते हैं, तो कुछ इसे भारत को उकसाने की कोशिश या ईरान-इजराइल संघर्ष के संदर्भ में रणनीतिक कदम मानते हैं।

ये भी पढ़ें  बरेली : नाथ कॉरिडोर ने बदली तस्वीर...2025 में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु व सैलानी पहुंचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link