CricketSports

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, टॉप 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली, 22 जून 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है। इस टेस्ट मैच में दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने जहां 471 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड भी पहली पारी में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अब तक चार विकेट खोकर इंग्लैंड की टीम 246 रन बना चुकी है।

हालांकि, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज बुमराह ने चार विकेट चटकाए। 17 ओवर गेंदबाजी करने वाले बुमराह ने 59 रन देकर एक बार में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। जहां दूसरे गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले, वहीं बुमराह ने लगातार विकेट चटकाए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को डरा रहे हैं। इस लिहाज से बुमराह ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।

सेना देशों (SENA) में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने अपनी कुल 60 पारियों में अब तक 147 विकेट लिए हैं। इस लिहाज से उन्होंने सेना देशों में बतौर एशियाई गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम ने 146 विकेट लेकर इतिहास रचा था। लेकिन अब बुमराह उस रिकॉर्ड को तोड़कर पहले स्थान पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को सामूहिक रूप से सेना देश कहा जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Women Cricket : हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, बोलीं- टीम के लिए अपना खेल और सपने तक पीछे रखे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link