Uttar Pradesh

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे : हादसे में काफिले की गाड़ियां पलटीं, भाजपा विधायक व सुरक्षाकर्मी घायल

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 23 जून 2025:

यूपी में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सिकरीगंज क्षेत्र में लखनऊ जा रहे विधायक और पूर्व सीएम स्व. वीर बहादुर सिंह के बेटे फतेह बहादुर सिंह का काफिला हादसे का शिकार हो गया। हादसे में विधायक फतेह बहादुर सिंह समेत उनके चार सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आनन फानन घायलों को गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोरखपुर जिले में कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार को लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ चल रहे वाहनों का काफिला एक ट्रक के सामने आने से डिस्टर्ब हो गया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज इलाके के फरेनिया के पास इस हादसे में गाड़ी पलट गई। इससे साथ चल रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। हादसे में विधायक फतेह बहादुर सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके अलावा उनके सुरक्षाकर्मियों का भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  पूर्वांचल बना विकास का नया हब : 9 वर्षों में बदली तस्वीर, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से मिली नई पहचान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link