Uttar Pradesh

गोरखपुर : CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले… पैसे अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा

गोरखपुर, 28 जून 2025:

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में गोरखपुर व आसपास के जिलों से पहुंचे दो सौ से अधिक लोगों ने अपनी व्यथा योगी के सामने रखी।

सीएम योगी ने हर व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और वहां मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एक महिला अपनी बीमार बच्ची के इलाज के लिए सीएम से मिली। योगी ने बच्ची को गोद में उठाकर दुलराया और उसकी मां को मदद का आश्वासन दिया।

जनता दर्शन में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई महिलाएं अपनी समस्याएं बताते हुए भावुक हो गईं, जिन्हें सीएम योगी ने धैर्य बंधाते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। इलाज और भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले सामने आए। गंभीर बीमारी से पीड़ित परिजनों के इलाज के लिए मदद मांगने वालों को सीएम ने आश्वस्त किया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इलाज का एस्टीमेट तैयार कर सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

ये भी पढ़ें:

भूमि विवाद व अवैध कब्जे की शिकायतों पर सीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाना चाहिए और जनता को न्याय मिलना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP : आजम खां की जेल से रिहाई पर अखिलेश बोले... सरकार बनी तो सभी मुकदमे होंगे वापस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link