Uttar Pradesh

आगरा में खेत जा रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 16 घायल, कई की हालत गंभीर!

मयंक चावला

आगरा,3 जुलाई 2025:

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र अंतर्गत टिकरी रजौली मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान की रोपाई के लिए खेतों की ओर जा रही मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार लगभग 16 मजदूर घायल हो गए। इनमें से कई महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा टिकरी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। ट्रैक्टर को गांव निवासी विक्रम सिंह का पुत्र योगेश चला रहा था, जो वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में विमला देवी, सुनीता, शीला देवी, मछला सोलंकी, सुखी, सुमन और सीमा समेत कई महिलाएं ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  विकसित यूपी@2047 का खाका तैयार : स्मार्ट, सुगम और विश्वस्तरीय शहरों की ओर बढ़ा प्रदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link