Uttar Pradesh

गोरखपुर : बेटा चिल्लाता रहा उधर बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटती रही बहू, वीडियो वायरल

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,9 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपनी 78 वर्षीय बुजुर्ग सास शकुंतला देवी को बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बुजुर्ग को मारती नजर आ रही है, और पास खड़ा बेटा चीखते हुए कहता है—“मां को मार रही है, मां के मुंह से खून निकल रहा है।” वीडियो पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आरोपी बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

पीड़िता के पति दिनेश चंद्र जायसवाल ने कैंट थाने में बहू निहारिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बहू लगातार उनकी बीमार पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है। 29 जून को मायके कुशीनगर से लौटने के बाद निहारिका ने धमकी दी कि वह पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा देगी और फिर सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisement

परिजनों ने जानमाल का खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट पर तंज, संविधान पर चेतावनी : दादरी रैली में अखिलेश यादव का 2027 के लिए सीधा ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link