AutomotiveDelhi

यात्री अब दिल्ली मेट्रो के एप से भी बुक करा सकते हैं रेलवे टिकट

कुमार स्मृति

नयी दिल्ली, 21 सितंबर,2024

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल एप ‘मोमेंटम 0.2’ पर रेलवे का टिकट बुक कराने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। यात्री अब दिल्ली मेट्रो के इस मोबाइल एप से रेलवे का आरक्षित टिकट बुक करा सकते हैं।

हाल ही में डीएमआरसी और आइआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत आइआरसीटीसी के मोबाइल एप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का टिकट लेने की सुविधा दी गई थी।

ये भी पढ़ें:

इसी क्रम में अब दिल्ली मेट्रो के एप से रेलवे का भी आरक्षित टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की गई है।

Advertisement

इस एप के माध्यम से रेलवे का आरक्षित टिकट करना ज्यादा आसान होगा।

यात्रियों को अपने स्मार्टफोन पर दिल्ली मेट्रो का एप डाउनलोड करने के बाद बुक ट्रेन टिकट का विकल्प चयन करना होगा । इसके बाद यात्री अपनी जरूरत के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन यात्रियों को इस एप के माध्यम से रेलवे का आरक्षित टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म शुल्क देना पड़ेगा। लिहाजा, इस एप से रेलवे का टिकट बुक करना यात्रियों को थोड़ा महंगा पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  UP में स्कूल बंद करने के खिलाफ आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में उठाई आवाज... चर्चा की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link