Uttar Pradesh

UP : मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

लखनऊ, 16 जुलाई 2025

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। मनोज कुमार सिंह इसी माह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में प्रदेश हित में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया है। विशेष रूप से औद्योगिक वातावरण सृजन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की दिशा में ले जाने में उनके योगदान को रेखांकित किया गया है।

वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह वर्तमान में मुख्य सचिव के साथ-साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) और पिकप के अध्यक्ष का प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, जब पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का ढाई साल का सेवा विस्तार समाप्त हुआ था। मनोज कुमार सिंह पूर्व में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई अहम योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है।

ये भी पढ़ें:

सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भी उल्लेख किया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को भी केंद्र सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दिया था। कई वजहों से मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  UP विधानसभा : सीएम योगी ने सदन में रखा विकास का विजन, PDA को बताया ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link