Uttar Pradesh

UP में विकसित होंगे विशिष्ट वन, 18 जुलाई से शुरू होगा अभियान

लखनऊ, 16 जुलाई 2025:

यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक दिन में 37 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे रोपित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब सरकार राज्य भर में विशिष्ट वनों की स्थापना के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान पूरे वर्षा काल के दौरान विभिन्न तिथियों पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां वन विभाग द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

राज्य सरकार की ओर से इस बार एकलव्य वन, शक्ति वन, ऑक्सी वन, त्रिवेणी वन, अटल वन, गोपाल वन, एकता वन, शौर्य वन, और सिंदूर वन जैसे विशिष्ट वनों के साथ-साथ पवित्र धारा, भाई-बहन पौधरोपण, और ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाए।

प्रमुख तिथियां और आयोजन स्थल

18 जुलाई : पीलीभीत–एकलव्य वन

Advertisement

19 जुलाई : बरेली–ऑक्सी वन

21 जुलाई : लखनऊ–शक्ति वन

23 जुलाई : प्रयागराज–त्रिवेणी वन

25 जुलाई : आगरा–अटल वन

27 जुलाई : मथुरा–गोपाल वन

31 जुलाई : मेरठ–एकता वन

9 अगस्त (रक्षाबंधन) : भाई-बहन पौधरोपण

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) : शौर्य/सिंदूर वन

5 सितंबर (शिक्षक दिवस): ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पौधरोपण

ये भी पढ़ें  सुहागरात से लेकर अभी तक दूध न मिलने की वजह से पत्नी पहुंची थाने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link