Uttar Pradesh

हादसों पर सतर्कता: ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर ड्राइविंग न करने वालों को खिलाई मिठाई

अशरफ अंसारी

इटावा, 19 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जिले में ट्रैफिक पुलिस सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर अलर्ट है। लोग नशे में ड्राइविंग न करें इसके लिए बीती रात चेकिंग अभियान चलाया गया। बसों ट्रकों को रोककर ब्रीथ एनेलाइजर से उनका एल्कोहल टेस्ट किया गया। इस दौरान शराब न पीने वालों को मिठाई खिलाकर औरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया जबकि एक चालक नशे में मिला तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया।

सड़क हादसों में लगातार हो रहे इजाफे में लोग भारी संख्या में जान गंवा रहे हैं। कोई जीवन भर के लिए अपंग हो रहा है। हादसे पल भर में परिवार की खुशियों को तबाह कर देते है। ऐसे में हादसों की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक मुहिम शुरू की है। इसके तहत जिले की यातायात पुलिस की टीम ने माल गोदाम रोड पर चेकिंग शुरू की। रात में हुई इस चेकिंग के दौरान बस व ट्रक को रोका गया।

ये भी पढ़ें:

ट्रैफिक पुलिस ने ब्रीथ एनेलाइजर से ड्राइवरों का एल्कोहल टेस्ट किया। इस दौरान शराब न पीने वालों को मिठाई खिलाकर उन्हें और लोगों को भी प्रेरित करने को कहा। इस दौरान एक ड्राइवर शराब के नशे में मिला अब उसका लाइसेंस निरस्त किया जायेगा।

ये भी पढ़ें  "महाकुंभ में 11 हजार त्रिशूल और 5 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की अनोखी सजावट, जानिए वजह"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link