Uttar Pradesh

राजधानी समेत जिलों में स्कूल मर्जर के खिलाफ सपा महिला सभा ने खोला मोर्चा

लखनऊ, 22 जुलाई 2025:

यूपी में प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। लखनऊ कैसरबाग स्थित सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। वहीं जिलों में भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए।

लखनऊ में कैसरबाग से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च

लखनऊ कैसरबाग से विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा महिला सभा ने आरोप लगाया कि मर्जर के नाम पर गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की जा रही है और स्कूलों को बंद करने की साजिश हो रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं और सरकार से मर्जर की प्रक्रिया पर पुनर्विचार की मांग की।

ये भी पढ़ें:

इटावा में महिला सभा ने लगाए सरकार विरोधी नारे

इटावा में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने किया। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल मर्जर को शिक्षा विरोधी नीति ठहराते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और गिरते शिक्षा स्तर के बीच सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन में शामिल रहीं सपा महिला कार्यकर्ता: पूजा गुप्ता, मीरा गुप्ता, नीलू सिंह, साक्षी, हिरदेश शाक्य, हिमांशी, प्रियंका, विमला, सुशीला देवी, वर्षा गुप्ता, प्रियंका, समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

ये भी पढ़ें  मेरठ : 27 करोड़ के बकाए ने रोकी कैंट की विकास रफ्तार, क्या देंगे विभाग जवाब?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link