Uttar Pradesh

जमीन पर कब्जा दिलाने को किसान से मांगे 10 हजार… रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर 25 जुलाई 2025:

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को किसान से 10 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। लेखपाल ने ये रिश्वत किसान से जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर मांगी थी।

जिले की सदर तहसील के सारीपुर गांव में रहने वाले किसान रामाश्रय ने एंटी करप्शन विभाग से एक शिकायत की थी। उसका आरोप था कि सदर तहसील में तैनात किसान विवेक मिश्रा उससे जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए दस हजार की रिश्वत मांग रहा है। एंटी करप्शन टीम के इशारे पर किसान ने लेखपाल से सौदा कर लिया।

ये भी पढ़ें:

जगह और समय तय कर किसान ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी। टीम ने जाल बिछाया। लेखपाल विवेक मिश्रा कोतवाली शहर क्षेत्र के बीएलजे ग्राउंड में मौजूद था। किसान रामाश्रय से रिश्वत लेते ही टीम ने उसे दबोच लिया। टीम लेखपाल को लेकर कोतवाली आई है। यहां केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ई-कॉमर्स म परंपरागत एमएसएमई व ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक मार्केट तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम : योगी आदित्यनाथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link