Uttar Pradesh

सांसद रवि किशन को मिला ‘सांसद रत्न’ सम्मान, गोरखपुर के लोग गदगद

गोरखपुर, 26 जुलाई 2025:

भाजपा के गोरखपुर से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन को उनकी संसदीय सक्रियता, जनहित में कार्य और संसद में उत्कृष्ट भागीदारी के लिए ‘सांसद रत्न सम्मान’ से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि गोरखपुर के लिए गर्व का क्षण है। सांसद को सम्मान मिलने पर शहरवासियों ने खुशी जताई है। रवि किशन को यह सम्मान गैर-सरकारी विधेयक लाने, संसद में प्रश्न पूछने, बहसों में हिस्सा लेने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने जैसे मानकों के आधार पर दिया गया है।

रवि किशन की इस उपलब्धि को गोरखपुर के लोग अपने गौरव के रूप में देख रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने गोरखपुर की मिट्टी की खुशबू को अब दिल्ली तक पहुंचा दिया है। गोरखपुर की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर बुलंद करने में उनकी अहम भूमिका रही है। यह सम्मान न केवल रवि किशन की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि गोरखपुर के विकास और प्रतिनिधित्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रतीक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय के कर्मचारी पर रॉड से हमला, ... तो ये थी वजह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link