Uttar Pradesh

पिता के साथ सो रहे बेटे को तेंदुए ने बनाया निवाला… खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश

लखीमपुर खीरी, 27 जुलाई 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में खेत की रखवाली कर रहे पिता के साथ उसका पांच साल का मासूम बेटा सो गया। इसी दौरान वहां आया तेंदुआ बच्चे को जब्दोंमें दबोचकर उठा ले गया। आंख खुलने पर पिता ने उसे रात में ही खोजना शुरू किया सुबह उसकी लाश खेत मे मिली। शव क्षत विक्षत था उसका हाल देखकर पिता सदमे की हालत में है।

लखीमपुर खीरी जिले में गोला के जंगल से 5 किमी की दूरी पर बसे ज्ञानपुर गांव में सुशील कश्यप रहता है। पेशे से किसान सुशील शनिवार रात 9 बजे घर से 800 मीटर दूर अपने खेतों की रखवाली को गया था। उनके साथ में 5 साल का बेटा बादल कश्यप भी था। रात 11 बजे दोनों खाना खाकर खेत में बनी झोपड़ी में सो गए। सुशील के मुताबिक रात 1 बजे मेरी आंख खुली तो देखा बादल खटिया पर नहीं था। मुझे लगा टॉयलेट करने गया है। टॉर्च लेकर बाहर निकला पर बादल नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें:

परिवार और ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की तो झोपड़ी से करीब 50 मीटर दूरी पर बादल का कटा हुआ एक पैर मिला। सूचना पर आधी रात के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। रात भर सभी लाठी-डंडे लेकर बादल को खोजते रहे। सुबह 7 बजे झोपड़ी से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के बीच में बादल का शव मिला। तेंदुआ बच्चे का दोनों पैर और एक हाथ खा गया था। उसकी कमर से नीचे का पूरा हिस्सा गायब था। अंतड़ियां तक बाहर लटक रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़ें  सहारा शहर में ho halla : सैकड़ों कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े, चारे बिना मवेशी भी बेहाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link