Uttar Pradesh

अमेठी से हैदराबाद लाकर धर्मांतरण व निकाह का दबाव बनाया…चंगुल से छूटी युवती, दो गिरफ्तार

आदित्य मिश्र

अमेठी, 29 जुलाई 2025:

यूपी के अमेठी जिले में पीपरपुर थाना क्षेत्र की किशोरी को गांव का ही रहने वाला अल्पसंख्यक समुदाय का युवक हैदराबाद ले गया और वहां धर्म परिवर्तन व निकाह करने की कोशिश शुरू की। इंकार करने पर किशोरी को कई दिनों तक बंधक बनाए रखा। मौका पाकर युवक के चंगुल से आजाद हुई किशोरी वापस किसी तरह घर लौटी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने कज़ दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली किशोरी को गांव का ही एक मुस्लिम युवक हैदर अली ने दोस्ती के जाल में फंसाया। इसके बाद बहला फुसलाकर उसे हैदराबाद ले गया। किशोरी के आरोप है कि हैदर ने वहां पहुंचकर उसके साथ जबरदस्ती की। युवक ने धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हैदर ने किशोरी को किराए के एक कमरे में रखा था। उसके इनकार करने पर हैदर ने पिटाई के साथ मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। गत 10 जुलाई को जब हैदर अली कमरे में नहीं था, तभी किशोरी किसी तरह वहां से भाग निकली। रास्ते में मिले एक व्यक्ति ने मदद की जिससे वो वापस अमेठी घर पहुंच सकी।

ये भी पढ़ें:

घर पहुंचने पर पीड़िता की हालत काफी खराब थी। तबियत संभलने के उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने इस मामले में थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हैदर अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा : मकर संक्रांति पर महोत्सव में विधायक ने भी उड़ाई पतंग, दिया ये संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link