Uttar Pradesh

वाराणसी : आकार ले रहा देश का पहला रोपवे… ऑस्ट्रिया के एक्सपर्ट्स ने शुरू किए ट्रॉयल

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 31 जुलाई 2025:

यूपी की धर्म नगरी काशी जल्द रोपवे की सुविधा से लैस होकर विश्व के चुनिंदा शहरों में शुमार होने को तैयार हो रहा है। पीएम मोदी के निर्देश पर यहां अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए देश का पहला रोपवे प्रोजेक्ट तेजी से आकार ले रहा है। परियोजना की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती परखने के लिए ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ इंजीनियरों ने 90 गंडोलाओं (ट्रॉली कार) के साथ पहले चरण के ट्रॉयल शुरू कर दिए हैं।

मध्य अगस्त तक एक्सपर्ट करेंगे सुरक्षा स्पीड व ब्रेकिंग का ट्रॉयल

ये भी पढ़ें:

मध्य अगस्त तक होने वाले इस ट्रॉयल में कैंट रोपवे स्टेशन से रथयात्रा स्टेशन तक के पहले सेक्शन की जांच हो रही है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की लाइटनर कंपनी के इंजीनियर गंडोला, मोटर, केबल, कंट्रोल सिस्टम, सुरक्षा, गति और ब्रेकिंग जैसे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रोपवे का संचालन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू हो।

Advertisement

सितंबर तक पूरा होगा पहले सेक्शन का निर्माण

प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि पहले सेक्शन का निर्माण सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद कैंट से रथयात्रा तक रोपवे का संचालन शुरू हो सकता है। दूसरे चरण में रथयात्रा से गोदौलिया तक का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। परियोजना के पूर्ण होने पर कैंट से गोदौलिया तक हर डेढ़ से दो मिनट में गंडोला उपलब्ध होगी, जिससे एक घंटे में दोनों दिशाओं में 6,000 यात्री सफर कर सकेंगे।

148 ट्रॉली कारों का 16 घंटे होगा संचालन

148 ट्रॉली कारों के साथ यह रोपवे प्रतिदिन 16 घंटे संचालित होगा, जिसमें प्रत्येक ट्रॉली में 10 यात्री सफर कर सकेंगे। कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर मात्र 16 मिनट में पूरा होगा। यह सुविधा न केवल काशी आने वाले पर्यटकों को प्रदूषण-मुक्त परिवहन प्रदान करेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाएगी। रोपवे प्रोजेक्ट में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी तकनीकी मानकों की जांच के बाद ही इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : पंजाब के 200 रन भी नहीं बचा सके मैच, तिलक की धांसू पारी से मुंबई की धमाकेदार जीत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link