Uttar Pradesh

मेरठ में विकसित होगी देश की पहली TOD आधारित टाउनशिप, सीएम योगी ने किया शिलान्यास

अनमोल शर्मा

मेरठ, 4 अगस्त 2025:

यूपी के मेरठ में देश की पहली ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) आधारित टाउनशिप बनने जा रही है। यह टाउनशिप दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ साउथ स्टेशन के पास विकसित की जा रही है। इससे मेरठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का नया केंद्र बन सकता है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसका भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

रैपिड रेल की शुरुआत के बाद मेरठ में रियल एस्टेट, रोजगार और व्यापार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण की योजना के अनुसार मेरठ साउथ स्टेशन के 1.5 किलोमीटर के दायरे को TOD जोन घोषित किया गया है। यहां करीब 3273 हेक्टेयर जमीन पर रिहायशी और व्यवसायिक इमारतें बनाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

दो चरणों में बनेगी टाउनशिप

Advertisement

पहले चरण में 122 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। पूरी योजना 294 हेक्टेयर में फैली होगी। मिक्स लैंड यूज की वजह से लोगों को रहने और काम करने की बेहतर सुविधा मिलेगी।

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, नया मॉडल बनेगा मेरठ

रैपिड स्टेशन के पास छोटे व्यापार और दुकानों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को उम्मीद है कि यहां अब ज्यादा भीड़ आएगी और कारोबार बढ़ेगा। यह टाउनशिप उत्तर भारत के लिए एक नया उदाहरण बनेगी। मेरठ अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। रैपिड रेल इसकी रफ्तार को और तेज कर रही है।

जमीन के दामों में भारी बढ़ोतरी

रैपिड रेल आने के बाद इलाके में जमीन की कीमतें 30% से 70% तक बढ़ी हैं। पहले 8000 से 12,000 रुपये प्रति वर्ग गज मिलने वाली जमीन अब 12,000 से 20,000 रुपये तक बिक रही है।

किसानों को मिला चार गुना मुआवजा

इस योजना से 300 से ज्यादा गांवों को फायदा होगा। किसानों को उनकी जमीन का चार गुना मुआवजा मिला है। गांवों में हाई राइज बिल्डिंग्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेंगे, जिससे लोग अब दिल्ली की बजाय मेरठ आना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को 2251 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, योगी बोले... सुरक्षा से आता है निवेश और रोजगार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link