Uttar Pradesh

रक्षाबंधन : छात्राओं व महिलाओं ने एनडीआरएफ के जवानों की कलाई पर बांधी राखी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 8 अगस्त 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर आज 11 एनडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, में स्कूली छात्राओं और स्वयंसेवी संगठनों की महिलाओं ने एनडीआरएफ के बहादुर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी सलामती और दीर्घायु की कामना की।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, डॉ. शंभूनाथ रिसर्च फाउंडेशन, लीला फाउंडेशन और आर.एस. कॉन्वेंट सैनिक स्कूल, पहाड़िया की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राखी बांधने के इस आयोजन ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और मजबूत किया। 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “एनडीआरएफ के लिए पूरा देश एक परिवार है। हमारा कर्तव्य न केवल आपदा में राहत और बचाव तक सीमित है, बल्कि देशवासियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी है। हम अपने आदर्श वाक्य ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ के साथ हर स्थिति में राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित हैं।”

Advertisement

ये भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्री अठावले ने राहुल-अखिलेश को बताया संविधान विरोधी, कहा-आरपीआई लड़ेगी यूपी में चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link