Uttar Pradesh

अजय राय ने भाजपा व चुनाव आयोग पर साधा निशाना, काशी लोकसभा चुनाव में धांधली का आरोप

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 10 अगस्त 2025:

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2024 के काशी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि काशी का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक था। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में हेरफेर, फर्जी वोटिंग और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से भाजपा ने जीत दर्ज की।

उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि विशाल सिंह नाम का एक व्यक्ति काशी और कर्नाटक दोनों की मतदाता सूची में दर्ज था। वाराणसी के कैंट विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। उन्होंने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए आठ बड़े सवाल पेश किए, जिनमें विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट न देना, CCTV फुटेज और सबूत मिटाना तथा चुनाव के दिन विपक्षी नेताओं को नजरबंद करना शामिल है।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पेश किए गए सबूत यह दिखाते हैं कि धांधली केवल काशी तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे देश में की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि इस गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों को जवाब देना होगा। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, प्रमोद पांडेय, फसाहत हुसैन बाबू, वकील अंसारी, सतनाम सिंह, अरुण सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  पुलिस ने तेज की जांच... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले... मैं भाग नहीं रहा, जांच का सामना करूंगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link