Unnao City

चौराहे पर नशेबाजी में हंगामा…दबंगों ने पिता-पुत्र पर की फायरिंग, पिता घायल

शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात, बेटे संग बहू को लेने जा रहा था पिता, युवक के चेहरे और कंधे में लगी गोली, केस दर्ज तीन नामजद

प्रमोद पासी

उन्नाव, 2 फरवरी 2026:

शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत कल्लुपुरवा गांव में बीती रात करीब नशेबाजी कर रहे दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया।बेटे संग बहू को लेने जा रहे पिता ने चौराहे पर खड़ी गाड़ियों को हटाने को कहा तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की घटना से गांव में गुस्से का माहौल है।

कल्लूपुरवा गांव के 50 वर्षीय ओम प्रकाश अपने बेटे के साथ बहू को लाने निकले थे। गांव के चौराहे पर कुछ युवक गाड़ी खड़ी कर नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। ओम प्रकाश ने उनसे गाड़ी हटाने और हंगामा बंद करने को कहा। इसी बात पर युवकों को गुस्सा आ गया।

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने तैश में आकर फायरिंग कर दी। गोली ओम प्रकाश के चेहरे और दाहिने कंधे में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े और खून बहने लगा। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। घायल ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में श्रीराम का बेटा, बैजू का बेटा और एक अज्ञात युवक शामिल था। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद परिवार के ही एक व्यक्ति ने मारपीट के लिए उकसाया, जिसके बाद फायरिंग हुई। ओम प्रकाश का कहना है कि किसी से उनकी कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी।

सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक चेहरे और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में खुलेआम नशेबाजी और अराजकता बढ़ रही हैं। सख्ती न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। इधर, आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

ये भी पढ़ें  गूगल मैप ने रास्ते से भटकाया...शादी में जा रहे थे युवक, नाले में लटकी कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link