Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 11 अगस्त 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में करौंदीकला थाने पर तैनात दरोगा (एसआई) शैलेन्द्र प्रताप सिंह को अयोध्या एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार जौनपुर के ईसापुर निवासी अजय प्रताप सिंह की गाड़ी करीब एक महीने पहले सड़क दुर्घटना के बाद करौंदीकला थाने लाई गई थी। अजय ने वाहन रिलीज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया। इस बारे में रिपोर्ट कोर्ट भेजने के नाम पर केस के विवेचक दरोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

ये भी पढ़ें:

पीड़ित की शिकायत पर अयोध्या एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने जांच की और आरोप सही पाए जाने पर डीएम व एसपी को सूचित कर कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने सादे कपड़ों में पहुंचकर पाउडर लगे नोट पीड़ित से दिलवाए। जैसे ही एसआई ने नोट अपनी जेब में रखे वैसे ही टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें  हरदोई : छेड़छाड़ के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button