Uttar Pradesh

सपा व कांग्रेस दफ्तर पहुंचे उपराष्ट्रपति पद पर विपक्ष के उम्मीदवार बी.सुदर्शन…दलों से मांगा समर्थन

लखनऊ, 26 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे। उन्होंने यूपी कांग्रेस के दफ्तर में सहयोगी दलों के साथ बैठक की। इसके बाद सपा के मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए वो प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

मंगलवार सुबह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस दफ्तर में उन्होंने सहयोगी दलों के साथ कांग्रेस के सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति, गठबंधन की साझा प्रतिबद्धताओं पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ सपा मुख्यालय पहुंचे। यहां सपा मुखिया व बी.सुदर्शन रेड्डी बारी-बारी मीडिया से मुखातिब हुए।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा के लोग एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों को ही बड़े पद पर बैठा रहे हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे समावेशी विचारधारा को अपनाएं और इसीलिए इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने अन्य दलों से अपील की है कि सभी अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें और बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करें।

Advertisement

उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मुझे सभी दलों से समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों ने हमारा समर्थन किया है। हमारी कोशिश होगी कि उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के ज्यादातर सांसद हमारे साथ हों। देश में लोकतंत्र की स्थिति कमजोर हो गई है और संविधान को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह संविधान की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें  काशी में देश का पहला अर्बन रोपवे, स्विस टेक्नोलॉजी का कमाल!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link