Uttar Pradesh

मासूम बेटे को जहर देकर हैंडलूम व्यापारी ने पत्नी संग की खुदकुशी…33 पेज का सुसाइड नोट मिला

शाहजहांपुर, 27 अगस्त 2025 :

यूपी के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हैंडलूम व्यापारी ने पत्नी के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों की लाशें घर के अलग-अलग कमरे में।लटकी मिलीं। आत्महत्या से पहले उन्होंने चार साल के मासूम बेटे को भी जहर दे दिया। उसकी लाश बेड पर पड़ी थी। पुलिस को 33 पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमे आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है।

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में दुर्गापुर एन्क्लेव कालोनी है। यहां मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम सेंटर प्रतिष्ठान के मालिक सचिन ग्रोवर पत्नी शिवांगी और चार साल के बेटे के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। इनके दो भाई रोहित और मोहित भी इसी मकान में रहते हैं। बुधवार को उनके बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण था। इसलिए सचिन की मां सीमा व भाई-भाभी जल्दी उठ गए। सचिन सुबह आठ बजे तक नीचे नहीं आया तो उन लोगों ने आवाज दी।

ये भी पढ़ें:

कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वह लोग ऊपर गए। कमरे का दरवाजा खोला तो परिजन सन्न रह गए। एक कमरे में सचिन और दूसरे कमरे में शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला। मासूम बेटा बेड पर पड़ा था। उसके ऊपर कंबल पड़ा था। कंबल हटाकर देखा तो वह भी मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस फोर्स के साथ एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। कमरों में छानबीन की गई। बताया गया कि 33 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है।

ये भी पढ़ें  यामानाशी संग ग्रीन हाइड्रोजन समझौते का असर... यूपी ने हरित ऊर्जा की दौड़ में बढ़ाया बड़ा कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link