Uttar Pradesh

अमेठी में भीषण सड़क हादसा : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

आदित्य मिश्र

अमेठी, 28 अगस्त 2025:

यूपी के अमेठी जनपद के रानीगंज कस्बे में अयोध्या–रायबरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुजफ्फर हुसैन (60) और अमीरुल हसन निवासी असन्द्रा, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही भाले सुल्तान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

ये भी पढ़ें:

थाना प्रभारी तनुज पान ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  Holiday Shift : यूपी में बकरीद का अवकाश एक दिन आगे बढ़ा... जानिए कब है छुट्टी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link