EducationUttar Pradesh

गोरखपुर : आठ साल से बिना मान्यता हो रहा था संचालन…नोटिस पर भी नहीं माने, स्कूल सील

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 30 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में बिना मान्यता स्कूल संचालित करने वालों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसा है। इसके तहत पीपीगंज स्थित एक विद्यालय को सील कर दिया गया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि जिले के विभिन्न इलाकों में बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें ऐसे स्कूल भी शामिल हैं जिन्होंने मान्यता समाप्त होने के बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया। ऐसा ही एक विद्यालय पीपीगंज में मिला है। बापू चिल्ड्रेन्स एकेडमी नामक इस विद्यालय के बारे में बताया गया कि 2017 में इस स्कूल की मान्यता समाप्त हो गई थी। कक्षा एक से आठ तक एडमिशन लेकर ये विद्यालय नोटिस मिलने के बाद भी लगातार संचालित होता रहा।

Advertisement

अब बीएसए रामेंद्र सिंह ने बताया है कि अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चेकिंग के आदेश दिए गए है। मान्यता न पाए जाने पर पीपीगंज स्थित उक्त स्कूल को कई बार नोटिस दी गई। कुछ दिन बंद रखने के बाद फिर संचालन शुरू कर दिया गया। अब स्कूल को सील कर दिया गया है। इसके बाद केस दर्ज कराया जाएगा। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि मान्यता के बारे में जानकारी करने के बाद ही बच्चों का एडमिशन कराएं। इस स्कूल के बच्चों का दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा के चंद्रभानु की बड़ी जीत, सपा को 61 हजार से अधिक वोटों से हराया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link