Uttar Pradesh

लखनऊ : सपा महिला सभा ने घेरा भाजपा विधायक केतकी सिंह का आवास… टोटी लेकर प्रदर्शन

लखनऊ, 3 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित गुलिस्ता कॉलोनी में बुधवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास का घेराव किया। हाथों में टोटियां लेकर पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद महिलाओं को गाड़ियों में बैठाकर ईको गार्डन धरना स्थल ले जाया गया। इस दौरान वे केतकी सिंह के खिलाफ नारे लगाती रहीं।

दरअसल, भाजपा विधायक द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ‘टोटी’ को लेकर की गई टिप्पणी से सपा महिला सभा नाराज है। सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं। टोटी-टोटी बोलकर अखिलेश यादव का अपमान किया जा रहा है, इसलिए हम लोग उन्हें टोटी दान करने आए हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। किसान परेशान हैं, अपराध बढ़ रहा है, युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही है, बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। इन मुद्दों पर जवाब देने की बजाय भाजपा के नेता अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  अफवाहों पर ध्यान ना दे... चुनाव आयोग बिहार में वोटर लिस्ट अपडेशन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link