Uttar Pradesh

गोरखपुर को 2251 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, योगी बोले… सुरक्षा से आता है निवेश और रोजगार

गोरखपुर, 4 सितंबर 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर को 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में आयोजित समारोह में उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडा टैक्स वसूला जाता था, जबकि आज सुरक्षा का माहौल निवेश और रोजगार का आधार बना है।

मुख्यमंत्री ने सेक्टर 27 में कोका कोला के अमृत बॉटलर्स के बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन किया। 700 करोड़ रुपये की इस परियोजना से करीब 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां थम्सअप, फैंटा, स्प्राइट, माजा और किनले ब्रांड का उत्पादन होगा। इसके अलावा सेक्टर 27 में ही 640 करोड़ रुपये के निवेश वाली एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक भारत प्राइवेट लिमिटेड (एसएलएमजी ग्रुप) और कपिला कृषि उद्योग की यूनिट्स का शिलान्यास किया गया। इनसे भी लगभग 1200 रोजगार सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें:

इसी क्रम में गोरखपुर के पहले प्लास्टिक पार्क में मुख्यमंत्री ने टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड सहित तीन यूनिट्स का लोकार्पण किया। टेक्नोप्लास्ट ने 96 करोड़ रुपये के निवेश से 250 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि ओमफ्लैक्स इंडस्ट्रीज और गजानन पाली प्लास्ट ने क्रमशः 17 करोड़ और 7 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में निवेश सपना था, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और रोजगार का माहौल बना रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जाति और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग प्रदेश को दंगों में झोंकते रहे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश निवेश का केंद्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निजी क्षेत्र में हुए निवेश से अब तक 60 लाख लोगों को रोजगार मिला है। हाल ही में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है, जिनमें गोरखपुर के युवा भी शामिल हैं। उन्होंने अपील की कि जिन गांवों के युवा भर्ती हुए हैं, वहां ग्रामीण परिवारों को सम्मानित करें।

ये भी पढ़ें  दुबग्गा में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ व्यापार मंडल की नई इकाई गठित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link