Uttar Pradesh

वाराणसी : सपाइयों का अनोखा प्रदर्शन… सड़क के गड्ढों में भरे पानी में स्नान, लिए थे कमल का निशान

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 4 सितंबर 2025:

यूपी के वाराणसी की सड़कों पर भारी बारिश के बाद बने गड्ढों में भरे पानी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस समस्या को उजागर करने के लिए सपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लंका क्षेत्र के पहाड़ी से नकाईन जाने वाले मार्ग पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में बैठकर स्नान किया और उनमें कमल के फूल का फोटो रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय कार्यकर्ता अरुण यादव ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग, स्कूली बच्चे और वाहन गुजरते हैं। इन गड्ढों में भरे पानी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। वाहन फंसने से जाम लगना आम बात हो गई है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन में राजू यादव, अनुपम पांडेय, नितिन पांडेय, वंदना, अमन सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कर शहरवासियों को राहत दिलाने की मांग की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सावन में उमड़ेंगे भोले के भक्त : काशी विश्वनाथ धाम में बनेगा अस्थायी अस्पताल, चार टीमें रहेंगी मुस्तैद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link