Uttar Pradesh

रील बना रहे थे युवक, ट्रक से टकराई बाइक… दो दोस्तों की मौत, चपेट में आई महिला ने भी दम तोड़ा

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 5 सितंबर 2025 :

यूपी के देवरिया जिले में शुक्रवार की सुबह नई बाइक पर सवार तीन युवक रील बनाने के चक्कर में एक महिला को ठोकर मारते हुए ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चपेट में आई महिला ने भी दम तोड़ दिया। ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई।

ये भी पढ़ें:

ये सड़क हादसा कोतवाली सदर क्षेत्र में कसया रोड स्थित संस्कृत पाठशाला के निकट हुआ। बताया गया कि हादसे में किशन चौहान व उसके दोस्त अनूप और सड़क पार कर रही महिला मुन्नी देवी की मौत हुई है।किशन चौहान सदर कोतवाली के पिड़रा वार्ड नंबर 9 में रहने वाले भूपेन्द्र चौहान का बेटा था। बीआरडी इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र किशन को उसके पिता ने 7 दिन पहले ही नई अपाचे बाइक दिलवाई थी। इसी बाइक को लेकर शुक्रवार की सुबह किशन रघवापुर वार्ड में रहने वाले दोस्त अनूप कुमार (16) और राज (16) के साथ निकला था।

Advertisement

सड़क पर फर्राटा भर रही बाइक पर तीनों दोस्त मोबाइल लेकर रील बनाने लगे। तेज रफ्तार में ये बाइक पहले कसया रोड ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही मुन्नी देवी (40) को ठोकर मार दी। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग वहीं पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से बाइक सवार तीनों दोस्त और घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने मुन्नी देवी किशन चौहान और अनूप कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक राज का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें  CM योगी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट पड़ा भारी... सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link