Uttar Pradesh

आगरा में मुठभेड़ : पुलिस टीम ने तीन लुटेरे दबोचे, पैर में गोली लगने से दो लगे हुए लंगड़े

मयंक चावला

आगरा, 12 सितंबर 2025:

यूपी के आगरा में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन सिंह निवासी टेढ़ी बगिया, छोटू उर्फ मुदससुर निवासी मदीना मस्जिद, सौ फिटा रोड ट्रांसयमुना और पीयूष उर्फ तुषार निवासी जीवननगर, चौपटा रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2450 रुपए नगद, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक बीती रात कुछ बदमाशों के प्राची टावर की तरफ आने की सूचना मिली थी। पुलिस की चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोकने पर आरोपियों ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सचिन और छोटू घायल हो गए, जबकि पीयूष अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP ATS ने 4 को दबोचा : रच रहे थे हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या और सरकार को अस्थिर करने की साजिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link