CrimeUttar Pradesh

गोकशी करते थे सगे भाई, पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा, दोनों पर दर्ज हैं 15 मुकदमे

आदित्य मिश्र

अमेठी, 13 सितम्बर 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो गोकशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से गोवंशों के वध के उपकरण और तमंचा बरामद हुए है। घायल दोनों तस्कर सगे भाई हैं जिन पर अमेठी और रायबरेली समेत कई जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

अमेठी की जायस कोतवाली पुलिस को गोकशों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद क्षेत्र के सराय महेशा गांव के मुर्गी फार्म के पास एसओजी टीम के साथ घेराबंदी की। अपने को घिरता देख गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में इसी थाना क्षेत्र के कंचाना मोहल्ले के रहने वाले दो सगे भाई सरताज 30 वर्ष और आजाद 28 वर्ष पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

दोनों घायलों को पहले इलाज के लिए फुरसतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजाद पर अमेठी और रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं जबकि सरताज पर गैंगस्टर समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों भाई यहां एक बार फिर से गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए दोनोंएकत्र हुए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  दानपेटी में चिल्लर भरकर प्रदर्शन... मानसून सत्र से पहले विधानभवन के बाहर सपा का हंगामा, बोले- नीट है या चीट है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link