Uttar Pradesh

गोरखपुर में निजी बैंक डायरेक्टर फरार, भड़के जमाकर्ता, पिता को जूतों की माला पहनाकर घुमाया

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 17 सितंबर 2025:

यूपी के गोरखपुर में आवर गोल्डन फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी बैंक के फरार डायरेक्टर सुनील सिंह चौहान के खिलाफ जमाकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। शाहपुर क्षेत्र के बिछिया जंगल तुलसीराम में सड़क जाम कर विरोध जताते हुए जमाकर्ताओं ने बैंक डायरेक्टर के पिता को जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया।

जानकारी के मुताबिक बैंक के ज्यादातर जमाकर्ता दिहाड़ी मजदूर, सब्जी विक्रेता और ठेला-खोमचा लगाने वाले लोग हैं। उन्होंने अपनी जमा-पूंजी बैंक में लगाई थी। आरोप है कि बैंक डायरेक्टर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे केवल अपनी मेहनत की कमाई वापस चाहते हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने बैंक डायरेक्टर के पिता को थाने ले जाकर सुरक्षा में रखा और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

लोगों का आरोप है कि शिकायतों और मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने से उनका गुस्सा बढ़ा और मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं समस्याएं, बोले... घबराइए नहीं, हर समस्या का होगा समाधान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link