Lucknow CityUttar Pradesh

ऊना हिंसा केस : 35 आरोपी बरी होने पर मायावती का सवाल, क्या दलितों को न्याय मिलेगा?

2016 में गुजरात मे हुई थी हिंसा, अधिकांश आरोपियों के बरी होने पर उठाए सवाल, हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी की मांग, पीड़ित परिवारों को सरकारी खर्च पर वकील देने की भी कही बात

लखनऊ, 7 अगस्त 2026:

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना में वर्ष 2016 में हुई दलित हिंसा मामले को लेकर एक बार फिर गुजरात सरकार को निशाने पर लिया है। एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्थानीय अदालत से अधिकांश आरोपियों के बरी होने के बाद पीड़ित परिवारों को हाईकोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आर्थिक समेत कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर बहुजन समाज में गहरी चिंता है।

दलितों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है सरकार

मायावती ने कहा कि वह घटना के बाद खुद पीड़ित परिवारों से मिलने ऊना गई थीं। वहां हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि देशभर में विरोध के बावजूद 40 में से 35 आरोपियों का बरी हो जाना दलितों के हित, सुरक्षा के प्रति सरकार की लापरवाही को दिखाता है।

ये भी पढ़ें:

हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी की मांग

बसपा प्रमुख ने कहा कि गुजरात सरकार के पास अभी भी मौका है कि वह इस मामले में अपनी गलती सुधारते हुए हाईकोर्ट में मजबूती से पैरवी करे। उन्होंने मांग की कि सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

सरकारी खर्च पर वकील देने की भी मांग

मायावती ने राज्य सरकार से यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को उनकी सहमति के मुताबिक सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के दौरान गरीब लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने का कानूनी प्रावधान किया गया था, उसी तरह की व्यवस्था गुजरात में भी की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें  UP ATS ने 4 को दबोचा : रच रहे थे हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या और सरकार को अस्थिर करने की साजिश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button