Uttarakhand

सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके आदर्श आज भी सभी को देते हैं प्रेरणा

देहरादून, 25 सितंबर 2025:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पं. उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी शिक्षा और आदर्श आज भी सभी को प्रेरणा देते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय का संकल्प राज्य की विकास नीति की दिशा तय करने में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भी पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  गुंजन हत्याकांड : SIT एक्शन में...35 गवाहों वाली चार्जशीट तैयार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button