Uttarakhand

सीएसआर डायलॉग : सीएम धामी ने किया डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ, कई कंपनियों संग एमओयू

देहरादून, 24 सितंबर 2025:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उत्तराखण्ड सीएसआर डायलॉग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार ने एक्सिस बैंक समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों को डिजिटलाइज करने और टोयटा के साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण एमओयू किए। सीएम ने कहा कि प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट समूह अपने सोशल रिस्पांसिबिलिटी इनिशिएटिव्स के तहत उत्तराखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आईआईएफसीएल, मैनकाइंड, अवाना फाउंडेशन, टोयटा, नेस्ले, टीएचडीसी, आईआरसीटीसी, एचडीएफसी और ब्रिटानिया जैसी कई संस्थाएं राज्य में सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर चुके हैं। उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने 30 से अधिक नीतियां लागू की हैं। स्टार्टअप्स के लिए 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड बनाया है।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य की गई हैं। पहली बार 12वीं के व्यावसायिक छात्रों के लिए रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनमें 146 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

सीएम ने बताया कि राज्य में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए हैं। हाल ही में एक पेपर लीक कराने का प्रयास भी विफल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार नकल माफियाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, टोयटा के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी, सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  शर्मनाक : निर्दयी मां ने जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button