Uttarakhand

“जोशीमठ में बाईपास निर्माण के लिए ब्लास्ट, आपदा से डरी जनता ने जताई आपत्ति”

जोशीमठ,14 नवंबर 2024

जोशीमठ में निर्माणाधीन हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर हो रहे जोरदार ब्लास्ट से स्थानीय लोग चिंतित हैं। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने इन विस्फोटों पर आपत्ति जताई, यह मानते हुए कि इससे नगर को बड़ा खतरा हो सकता है, खासकर जब ज्योर्तिमठ भूस्खलन के जख्मों से उभर रहा है। कुछ महीनों पहले स्थानीय प्रशासन ने भी ब्लास्ट पर रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन संस्था द्वारा फिर से विस्फोट किए जा रहे हैं।

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेता अतुल सती ने बाईपास निर्माण कार्य पर रोक लगाने और कार्य कर रही संस्था के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की, ताकि प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी न हो सके। हाल ही में इस स्थान पर चट्टान गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी, और बाईपास निर्माण के दौरान कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पहाड़ काटते वक्त चट्टान और बड़े हिस्से गिरने से श्रमिक अक्सर घायल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने महाकुंभ ड्यूटी से लौटी SDRF टीम का किया अभिनंदन, 5 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button