Uttarakhand

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी: छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत… लाठियों से पीटकर मुजफ्फरनगर के छात्र की हत्या

पुरानी रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई में हुआ बवाल, तीन छात्र हिरासत में, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 मार्च 2026:

प्रेमनगर क्षेत्र स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें 22 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृत छात्र दिव्यांशु जाटराना मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया है।

प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में भारी संख्या में अन्य जिलों के छात्र यहां रहकर पढ़ाई करते है। 23 मार्च की रात छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेमनगर पुलिस ने घायल छात्र को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ही पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों गुटों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, इस मामले में तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इनमें युवराज कुमार (20), मधुर खंडेलवाल (19) और शिवम शर्मा (20) शामिल हैं। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। हिरासत में लिए गए छात्र बिहार व उधमसिंहनगर के निवासी हैं जो यहां बीबीए व बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आर्मी कैंप के पास हादसा, पायलट समेत 6 यात्री थे सवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link