Lucknow City

लखनऊ : 17 अक्टूबर से 5 दिन सजेंगी पटाखों की 1018 दुकानें, जानें कहां से कर सकेंगे खरीदारी

​लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025:

​यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बार दिवाली के मौके पर 54 स्थानों पर पटाखों की कुल 1018 अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। ये दुकानें 17 से 21 अक्तूबर तक पांच दिन के लिए लग सकेंगी। ​एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत डाक विभाग ने इस बार पीएनटी मैदान तालकटोरा में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं दिया है।

लखनऊ के ​संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) एलओ, बबलू कुमार के मुताबिक इस बार पुलिस ने पटाखों के निर्माण और भंडारण करने वालों के साथ पहले ही बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जाएगा।

​जेसीपी ने पटाखा निर्माताओं और विक्रेताओं से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। साथ ही, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:

​लखनऊ के इन इलाकों में लगेंगी पटाखा दुकानें

Advertisement

शहर के साथ-साथ कस्बों के कई प्रमुख मैदानों में पटाखा मार्केट लगाई जाएगी। इनमें चौक का आरएस लान, आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास बादशाह खेड़ा, ऐशबाग का रस्तोगी इंटर कॉलेज मैदान, नाका स्थित डीएवी कॉलेज, हजरतगंज का लक्ष्मण मेला मैदान, आलमबाग का भट्टान मैदान, आशियाना का कथावाचक मैदान, निशातगंज का राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, और काकोरी, पारा, दुबग्गा, मड़ियांव, विकासनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, गोसाईगंज जैसी प्रमुख जगहें शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में पटाखा बाजारों की निगरानी के लिए संबंधित थानों और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमें तैनात रहेंगी।

देखें क्षेत्रवार पटाखा दुकानों की सूची…

ये भी पढ़ें  लखनऊ में नौकरियों की बरसात... 19 दिसंबर को रोजगार मेले में 800 युवाओं को मिलेगा काम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link