Lucknow City

बहराइच: वन विभाग के शूटर ने ढेर किया खूंखार भेड़िया…कई लोगों की ली थी जान

बहराइच, 16 अक्टूबर 2025:

बहराइच जिले में पिछले एक महीने से दहशत फैला रहे आदमखोर भेड़िए का आतंक आखिरकार खत्म हो गया। कैसरगंज तहसील के फखरपुर ब्लॉक अंतर्गत मंझारा तौकली गांव में गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम ने इस खूंखार भेड़िए को शूटर ने गोली से ढेर कर दिया।

बता दें कि इस इलाके में पिछले एक महीने से अधिक समय से भेड़िए के हमलों में छह लोगों की मौत हो चुकी थी और करीब 29 लोग घायल हुए थे। स्थानीय लोग दहशत में थे और कई गांवों में लगातार गश्त चल रही थी। बुधवार देर रात भिरगू पुरवा गांव के ग्रामीणों ने इलाके में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को भेड़िए के दिखाई देने की सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएफओ अजीत सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक कॉम्बिंग के बाद जब भेड़िया पकड़ में नहीं आया, तो सुबह करीब चार बजे शूटर ने निशाना साधकर फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग की कार्रवाई में यह चौथा भेड़िया है जिसे मारा गया है। इससे पहले 28 सितंबर, 30 सितंबर और 11 अगस्त को भी तीन भेड़िए मार गिराए गए थे। विभाग का मानना है कि इन घटनाओं में शामिल झुंड के अधिकांश भेड़िए अब या तो मारे जा चुके हैं या इलाके से भाग चुके हैं। भेड़िए के मारे जाने की खबर फैलते ही मंझारा तौकली और आसपास के गांवों में लोगों ने राहत की सांस ली। मारे गए भेड़िए का शव रेंज कार्यालय, बहराइच मुख्यालय लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP Transfer Express: PCS-IPS के बाद 31 PPS अफसर भी इधर से उधर, कई जिलों के ASP बदले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link