Lucknow City

ना छीना-झपटी, ना झगड़े के निशान… फिर कैसे हुई निजी अस्पताल में मैनेजर की मौत?

लखनऊ, 22 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अस्पताल के सर्वेंट रूम में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना मुंशी पुलिया स्थित सन एरिस हॉस्पिटल की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आयुष जायसवाल के रूप में हुई है। वह अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात आयुष हॉस्पिटल के सर्वेंट रूम में सोने गए थे। देर रात जब अस्पताल स्टाफ ने उन्हें आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर स्टाफ ने अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो आयुष का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में किसी तरह की छीना-झपटी या जबरदस्ती के निशान नहीं मिले। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

आयुष मूल रूप से श्रावस्ती जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में वे परिवार के साथ चिनहट में किराए के मकान में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के अवसर पर परिवार गांव गया हुआ था। आयुष किसी कार्यवश हॉस्पिटल पहुंचे थे और वहीं रात में रुक गए थे।

पुलिस अब मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि यह मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई संदिग्ध कारण है।

ये भी पढ़ें  शमन की आड़ में अब नहीं बचेगा अवैध निर्माण! LDA का बड़ा एक्शन प्लान, एक हफ्ते में सील होंगे ऐसे भवन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link