Lucknow City

मौत, तलाक और सन्नाटा! प्रतीक यादव की जिंदगी में आखिर क्या चल रहा था?

चार महीने पुरानी तलाक पोस्ट से फिर उठे सवाल, प्रतीक की बीमारी, पारिवारिक तनाव और विवादों ने बढ़ाया सस्पेंस

लखनऊ, 13 मई 2026:

सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फौरी तौर पर अभी इसे स्वास्थ्य संबंधी मामला बताया जा रहा है लेकिन प्रतीक की निजी जिंदगी से जुड़े कई घटनाक्रम अब चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। खासकर उनकी पत्नी अपर्णा यादव के साथ रिश्तों में आई तल्खी और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट अब चर्चा के केंद्र में हैं।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 3.10.40 PM

करीब चार महीने पहले प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अचानक पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। 19 जनवरी को किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा हुई। हालांकि महज नौ दिन बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा… “All is good… हम चैंपियंस का परिवार हैं।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 3.10.42 PM

अब प्रतीक की मौत के बाद वही पोस्ट फिर वायरल हो रही है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी जिंदगी में क्या चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे लेकिन इसकी जानकारी बेहद सीमित लोगों को ही थी। परिवार ने भी कभी सार्वजनिक रूप से इस बीमारी का जिक्र नहीं किया।

प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहे। यादव परिवार का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें राजनीतिक मंचों पर शायद ही कभी देखा गया। वे रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे और पिछले कुछ समय में कई विवादों में भी उनका नाम सामने आया। करीब दस महीने पहले उन्होंने कारोबारी कृष्णानंद पांडेय के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 3.10.42 PM (1)

करीबियों के मुताबिक प्रतीक पिछले कुछ समय से बेहद शांत और अलग-थलग रहने लगे थे। उन्होंने दोस्तों और सामाजिक दायरे से भी दूरी बना ली थी। बचपन से ही निजी संघर्षों का सामना करने वाले प्रतीक की जिंदगी लगातार उतार-चढ़ाव से भरी रही। अब उनकी अचानक मौत ने कई अनकहे सवाल पीछे छोड़ दिए हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button