National

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद : सीएम धामी ने की विशेष पूजा, रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

देहरादून, 23 अक्टूबर 2025:

सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पवित्र अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।

सीएम धामी ने कपाट बंद होने के बाद धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों व श्रद्धालुओं से भी बात की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों से चारधाम यात्रा इस बार सफल और सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा न केवल उत्तराखंड की आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बल्कि यह देवभूमि को विश्वभर के सनातन धर्मावलंबियों से जोड़ने का कार्य भी करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 की यात्रा के लिए अभी से रणनीति तैयार कर ली जाए ताकि आगामी यात्रा प्रबंधन समय रहते सुनिश्चित किया जा सके।

धामी ने यात्रा को सफल बनाने में तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष बाबा केदार की कृपा से चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही। हम सब पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे। प्रदेश सरकार उत्तराखंड को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है।

ये भी पढ़ें  26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, अमेरिकी कोर्ट ने खारिज की "आपातकालीन अर्जी"  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link