Entertainment

अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं बॉलीवुड के ‘शो मैन’ धर्मेंद्र, फैन्स पूछ रहे हैं कब होगी रिकवरी?

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही है। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद है।

मुंबई, 10 नवंबर 2025 :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस समय गंभीर हालत में हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। इस समय उनका पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में मौजूद है।

पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते परेशानी

धर्मेंद्र उम्र के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में 31 अक्टूबर को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय उनका एडमिशन केवल रेगुलर चेकअप के लिए हुआ था। लेकिन अब उनकी हालत फिर से गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:
WhatsApp Image 2025-11-10 at 4.12.57 PM
Bollywood’s ‘Showman’ Dharmendra on Ventilator Support

अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र

धर्मेंद्र पिछले साढ़े छह दशकों से बॉलीवुड को हिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ इस समय चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। इसमें धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। अगस्त्य इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। अरुण खेत्रपाल को 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

फैंस में चिंता और अपडेट की मांग

धर्मेंद्र की सेहत और उनकी अपकमिंग फिल्म दोनों ही फैन्स के लिए चिंता का कारण हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार अपडेट मांग रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टर और परिवार उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं। धर्मेंद्र की लंबी फिल्मी यात्रा और उनकी अपकमिंग फिल्म के चलते यह खबर बॉलीवुड और उनके फैंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें  फ़िल्म रिव्यू - सेक्टर 36

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link