Sports

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने दिखाई कमाल की परफॉर्मेंस, देश की इन तीन बेटियों ने मारा गोल्डन पंच

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने ग्रेटर नोएडा में धमाल मचा दिया। देश की 3 बेटियों ने अपने-अपने फाइनल जीतकर लगातार तीन गोल्ड मेडल भारत के नाम किए।

खेल डेस्क, 20 नवंबर 2025 :

ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल 2025 में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने धूम मचा दी। मीनाक्षी हुड्डा, अरुंधति चौधरी और प्रीति पंवार ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर भारत के लिए लगातार तीन गोल्ड मेडल दिलाए। कुल 15 भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इन तीनों ने सबसे पहले देश को सुनहरा तोहफा दिया।

मीनाक्षी ने जीता पहला गोल्ड

48 किलोग्राम वर्ग में मीनाक्षी हुड्डा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। उन्होंने फाइनल में उज्बेकिस्तान की फरजोना फोजिलोवा को 5-0 से क्लीन स्वीप किया। मीनाक्षी की शुरुआत से ही काउंटर पंच काफी तेज और नियंत्रित थे। जीत के बाद मीनाक्षी ने कहा कि शुरुआती घबराहट थी, लेकिन दर्शकों की जोरदार आवाज़ और उत्साह ने उन्हें आत्मविश्वास दिया।

अरुंधति और प्रीति ने भी कमाया सुनहरा पल

Advertisement

मीनाक्षी की जीत के बाद, अरुंधति चौधरी और प्रीति पंवार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 70 किलोग्राम वर्ग में अरुंधति ने उज्बेकिस्तान की अजीजा ज़ोकिरोवा को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं प्रीति ने 54 किलोग्राम वर्ग में इटली की सिरीन चर्राबी को मात देकर भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल पक्का किया।

भारत का गौरव बढ़ा, फैंस में खुशी की लहर

तीनों गोल्ड जीतकर भारतीय महिला मुक्केबाजों ने देश का नाम रोशन कर दिया। उनका शानदार प्रदर्शन दर्शकों और फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस फाइनल ने साबित कर दिया कि भारतीय मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी दमदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

तीनों खिलाड़ियों की जीत ने भारत की रिंग में सुनहरी चमक बढ़ा दी और आने वाले टूर्नामेंट के लिए उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। इस फाइनल में हर पंच, हर मूव और हर जीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें  T20 World Cup: न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान को मिली ऑक्सीजन... लॉस्ट ओवर में यूं पलटा मैच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link