National

राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह : 24 से तीन दिन VIP दर्शन प्रतिबंधित, 25 को आम श्रद्धालुओं पर रोक

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई योजना, PM मोदी, संघ प्रमुख भागवत आदि की सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम

अयोध्या, 20 नवंबर 2025:

रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। इसके तहत 24 नवंबर से तीन दिन वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी।

यह निर्णय राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से लिया गया है। इसके तहत 24, 25 और 26 नवंबर को वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। यह पहले ही तय हो चुका है कि 25 नवंबर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन प्रतिबंधित रहेंगे।

मालूम हो कि ध्वजारोहण समारोह में आठ हजार से अधिक विशेष आमंत्रित मेहमानों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। समारोह के उपरांत दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मेहमानों के लिए रामलला और राम दरबार के दर्शन की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से सख्त कर दी गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट की आठ पार्किंग में से चार को वीआईपी मूवमेंट के लिए आरक्षित किया गया है। सीआईएसएफ के 48 जवान स्थायी रूप से तैनात किए जा चुके हैं। 24 नवंबर को एक विशेष सुरक्षा अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे किसी भी संभावित चुनौती का तुरंत और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मायावती बोलीं...अम्बेडकर प्रतिमाओं का अनादर, जुलूस पर हमले, सरकार का दोहरा चरित्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link