National

नैनीताल में जनसुनवाई : वर्षों पुरानी मांग पूरी, CM धामी ने दी पंगोट–देचौड़ी सड़क की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

नैनीताल, 27 नवंबर 2025:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी नैनीताल प्रवास के दौरान गुरुवार को प्रशासनिक अकादमी पहुंचे और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम सौड़ से आए लोगों ने पंगोट–देचौड़ी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से लंबित यह मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विकास की नई राह खुलेगी।

WhatsApp Image 2025-11-27 at 11.53.41 AM (1)

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में शिक्षकों की तैनाती और विद्यालय भवन निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। सीएम धामी ने इन मांगों पर डीएम को निर्देश देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  संसद पहुंचना पड़ा महंगा, बोले इंजीनियर राशिद – “शायद अब न आ पाऊं”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button