Lucknow City

कंसल्टेशन वर्कशॉप में पहुंचे ऊर्जा मंत्री, कहा …यूपी साकार करेगा पीएम के विकसित भारत का संकल्प

नगरीय निकाय निदेशालय में विकसित यूपी विकसित भारत @2047 के तहत हुआ आयोजन, लखनऊ, प्रयागराज के महापौर व कई निकायों के अध्यक्ष शामिल हुए

लखनऊ, 29 नवंबर 2025:

राजधानी लखनऊ स्थित नगरीय निकाय निदेशालय में विकसित यूपी विकसित भारत @2047 के तहत
कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा हमें बिना थके बिना रुके अनवरत कार्य करते रहना है। इसी से हम पीएम के विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के एयरपोर्ट दुनिया के सबसे अच्छे एयरपोर्ट में गिने जाते हैं। इसी तरह 15 साल पहले हाइवे की स्थित देख लीजिए और उन्हें वर्तमान से तुलना करिए। पहले हम सुबह निकल कर शाम को पहुंचते थे अब हम सुबह निकलते हैं और काम करके शाम से पहले घर वापस आ जाते हैं। ऐसी ही क्रांति रेल सेवा में आई है। आज ज्यादातर बड़े टाउन मेट्रो सेवा से लैस हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित यूपी ही विकसित भारत के संकल्प का आधार बनेगा। हमें पूरे समर्पण के साथ सीएम योगी के नेतृत्व में आगे बढ़कर पीएम मोदी के संकल्प को साकार करना है। हमारे सीएम योगी का दावा है 2047 तक विकसित यूपी के लक्ष्य पूरे होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 2016-17 के बाद के 8 वर्षों में यूपी “बीमारू राज्य” से देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। अगर यही गति बनी रही, तो 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। राज्य दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

ये भी पढ़ें:

इस बैठक में महापौर सुषमा ख़र्कवाल, गणेश केसरवानी महापौर प्रयागराज, कई नगरीय निकायों के अध्यक्ष, प्रोग्राम डायरेक्टर नीति आयोग अन्ना रॉय, प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक एवं सचिव नगर विकास, हाउसिंग कमिश्नर, नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों सहित सम्बन्धित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  अब कक्षा 9 के लिए ओपन बुक परीक्षा! CBSE ने लिया अहम फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button