Lucknow City

किसानों और BLO के परिवार की आवाज बने पूर्व मंत्री…कमिश्नर को बताईं समस्याएं, मांगा समाधान

पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने जमीन, मुआवजा, अवैध कब्जे और मृतक आश्रित को नौकरी देने की रखी मांग, कमिश्नर के सकारात्मक रुख से जगा पीड़ितों में भरोसा

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 1 दिसंबर 2025:

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। वे अपने साथ सौ से ज्यादा किसानों को लेकर पहुंचे थे और इलाके से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।

सबसे पहले उन्होंने सरोजनी नगर के कलिया खेड़ा गांव की उस जमीन का मामला उठाया, जिसे एलडीए ने अधिग्रहित किया था। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर काफी पहले से बनी कॉलोनियों में लोग रहते हैं, इसलिए इन्हें अधिग्रहण से बाहर किया जाए या फिर सिर्फ डेवलपमेंट चार्ज लगाकर नियमित किया जाए।

ये भी पढ़ें:

दूसरा बड़ा मुद्दा बख्शी का तालाब क्षेत्र में बनने वाली नैमिष नगर योजना से जुड़ा था। पूर्व मंत्री ने मांग की कि इस योजना में शामिल किसानों को ‘एक योजना एक रेट’ के तहत डेढ़ करोड़ रुपये प्रति बीघा मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही लैंड पूलिंग लागू कर किसानों को उनकी जमीन का कुछ हिस्सा विकसित प्लॉट के रूप में लौटाया जाए, ताकि भविष्य में उनके परिवारों को भी लाभ मिले।

Advertisement

उन्होंने बेहटा (सरोजनी नगर) क्षेत्र में करुणा सारस्वत के मकान को फ्री होल्ड करने, नगर निगम की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को रोकने, और मलिहाबाद के सरावां फरीदपुर गांव के दिवंगत शिक्षामित्र एवं बीएलओ विजय के परिवार को मृतक आश्रित में नौकरी देने की भी मांग रखी। विजय का 15 नवंबर को बीएलओ ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से निधन हुआ था।

मंडलायुक्त ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुनते हुए कहा कि एलडीए, नगर निगम, राजस्व और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द ही समाधान कराया जाएगा। कार्यालय से बाहर निकलकर पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा किसानों और गरीबों के हित में काम करती रही है। मंडलायुक्त का सकारात्मक रुख देखकर उम्मीद है कि किसानों और परिवारों को शीघ्र राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: लगभग 7 करोड लोग कर चुके हैं संगम में स्नान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link