Lucknow CityNationalPolitics

UP BJP अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्य घोषित, PM मोदी, दोनों डिप्टी CM व राजनाथ शामिल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की घोषणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, स्मृति ईरानी, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह और डॉ. रमापति राम त्रिपाठी बनाए गए राष्ट्रीय परिषद सदस्य

लखनऊ, 14 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित संगठन पर्व समारोह के दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया इस बात से आश्चर्यचकित है कि भाजपा में सदस्यता अभियान से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया कितनी सुव्यवस्थित, पारदर्शी और आपसी समन्वय से संपन्न होती है।

पीयूष गोयल ने बताया कि पार्टी के 1.62 लाख बूथों पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव होते हैं। अंततः सर्वसम्मति से नेतृत्व का चयन किया जाता है। उन्होंने इसका श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यही अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाती है।

86d425db-7df5-436a-bd62-1f7150ea18c1

ये भी पढ़ें:

उन्होंने भाजपा के संस्थापक विचारक एवं नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचारों और मूल्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी निरंतर विस्तार और संगठनात्मक मजबूती के कारण आज पार्टी इतनी व्यापक और प्रभावशाली बन चुकी है।

संगठन पर्व के अवसर पर पीयूष गोयल ने सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा की गई। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय परिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज से और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उन्नाव से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने हैं।

अन्य प्रमुख नामों में भूपेंद्र सिंह चौधरी (संभल), स्मृति ईरानी (सुल्तानपुर), डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय (वाराणसी), सूर्य प्रताप शाही (सलेमपुर), स्वतंत्रदेव सिंह (बांदा) और डॉ. रमापति राम त्रिपाठी (गोरखपुर) शामिल हैं। समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संगठन पर्व को भाजपा की एकजुटता, अनुशासन और लोकतांत्रिक संस्कृति का प्रतीक बताया।

ये भी पढ़ें  “अखिलेश सरकार में था माफिया राज…..” – सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर बोले डिप्टी सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button